यह
ट्रिपल कैंडल स्टिक पैटर्न
है अर्थात इसका निर्माण तीन कैंडल के मिलने से होता है |
यह एक बुलिश ट्रेंड रिवर्शल पैटर्न है जो मंदी के ट्रेंड को तेज़ी के ट्रेंड में बदलता है |
इस पैटर्न को सुबह का तारा पैटर्न भी कहा जाता है |
इस पैटर्न के निर्माण के लिए तीनों कैंडल का सही रंग में होना आवश्यक है |
प्रमोटर के चाल से बचने के लिए ट्रेडर को एंट्री का कन्फर्मेशन मिलने तक ट्रेड से बचना चाहिए |
किसी भी ट्रेड में एंट्री करने से पहले ट्रेडर को टार्गेट तथा स्टॉप लॉस का पता होना आवश्यक है |
मॉर्निंग स्टार कैंडलस्टिक पैटर्न में ट्रेडर अपना टार्गेट, एंट्री पॉइंट से मॉर्निंग स्टार कैंडल के low के अंतर जितना, एंट्री पॉइंट से ऊपर लगाते है |
मॉर्निंग स्टार कैंडलस्टिक पैटर्न में ट्रेडर अपना स्टॉप लॉस, मॉर्निंग स्टार कैंडल का low पर लगाते है |
इस पैटर्न के निर्माण होने के बाद शेयर तेज़ी से ऊपर चला जाता है |
इस पैटर्न का निर्माण एक बड़ी मंदी के बाद बनता है