आईपीओ में निवेश कर बड़े बड़े मुनाफे कमाने वाले निवेशक के लिए माह सितम्बर बहुत ही शानदार होने वाला है, क्यों कि इस माह में एक से बढकर एक आईपीओ आने वाले है | तो आईपीओ में निवेश करने वाले साथियों इस माह आप मोटा पैसा इकठ्ठा कर रखे |
सितम्बर माह में अब तक Zaggle Prepaid Ocean Services, Yatra Online, Signatureglobal India Limited तथा साई सिल्क्स कलामंदिर लिमिटेड कंपनी अपना आईपीओ लेकर बाज़ार में आ चुकी है | अब माह का अगला आईपीओ Manoj Vaibhav Gems N Jewellers Limited कंपनी लेकर आ रही है | यह कंपनी आईपीओ के माध्यम से ये कंपनी जल्द ही शेयर बाज़ार में जल्द ही लिस्ट होने की प्रक्रिया में है |
आज के इस लेख Manoj Vaibhav Gems N Jewellers Limited IPO Full Details in Hindi में हम सब जानेंगे कि कंपनी अपना आईपीओ कब लेकर आ रही है, कंपनी क्या कार्य करती है, कंपनी के आईपीओ का साइज़ क्या है, कंपनी के आईपीओ का लिस्टिंग तिथि क्या है, के साथ-साथ हम जानेंगे कि क्या आपको इस आईपीओ में आवेदन करना चाहिए |
Manoj Vaibhav Gems N Jewellers Limited
मनोज वैभव जेम्स ‘एन’ ज्वेलर्स / Manoj Vaibhav Gems N Jewellers Limited कंपनी के स्थापना स्वर्गीय मनोज कुमार ग्रांधी द्वारा वर्ष 1994 में किया गया था | यह कंपनी मुख्य रूप से आभूषण अर्थात ज्वेलरी के क्षेत्र में कर कर रही है | कंपनी ने अपने बिजनेस की शुरुआत विशाखापत्तनम में एक शोरूम से की थी |
कंपनी मुख्य रूप से दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के शहरों में अपना व्यवसाय कर रही है | कंपनी ने विशाखापत्तनम में अपना एक फ्लैगशिप शोरूम “वी स्क्वायर” की स्थापना वर्ष 2007 में की जो 29,946 वर्ग फिट में फैला हुआ है | यह भारत के सबसे बड़े ISO प्रमाणित आभूषण शोरूम में से एक है |
आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कंपनी ने अपनी एक अलग पहचान बना चुकी है | कंपनी सोने, चांदी रत्न हिरा तथा प्लेटिनम के आभूषण तरह तरह के डिजाईन में तैयार कर बेचने का कार्य करती है | कंपनी के पास 28 वर्षो का बड़ा अनुभव है |
कंपनी का संपर्क सूत्र:–
कंपनी का नाम | Manoj Vaibhav Gems ‘N’ Jewellers Limited |
कंपनी का पता | 47-15-8, V Square, Zone-A, Opp: TSR Complex, Station Road, Dwarakanagar, Visakhapatnam – 530016 |
Phone | +91 89 1663 7777 |
Email: | cs@vaibhavjewellers.com |
Website | https://www.vaibhavjewellers.com/ |
Manoj Vaibhav Gems N Jewellers Limited IPO Full Details in Hindi
मनोज वैभव जेम्स ‘एन’ ज्वेलर्स / Manoj Vaibhav Gems N Jewellers Limited कंपनी आईपीओ के माध्यम से शेयर बाज़ार में लिस्ट होने की प्रक्रिया में है | यह कंपनी अपना आईपीओ 22 सितम्बर 2023 को लेकर आ रही है | सितम्बर माह में खुलने वाला यह दसवां आईपीओ है | कंपनी का आईपीओ 26 सितम्बर शाम 5 बजे तक खुला रहेगा |
कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड ₹204 से ₹215 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है | इसका अर्थ है कि यदि आपको कंपनी के आईपीओ में बोली लगानी है तो आपको ₹204 से ₹215 के मध्य में बोली लगानी होगी | कंपनी अपने शेयर को NSE तथा BSE दोनों एक्सचेंज पर लिस्ट करेगी | कंपनी का शेयर, शेयर बाज़ार में 06 अक्टूबर 2023 को प्रातः 10 बजे लिस्ट हो जायेगा |
कंपनी के इस इश्यू के माध्यम से कुल 12,567,442 शेयरों की बिक्री करेगी जिसकी आईपीओ के अपर प्राइस बैंड पर कुल कीमत ₹270.20 करोड़ है | इसमें से ₹210 करोड़ के 9,767,442 फ्रेश शेयर जारी किये जायेंगे | शेष 2,800,000 शेयर कंपनी के प्रमोटर द्वारा ऑफर फॉर सेल के तहत बेचे जायेंगे जिनकी कीमत आईपीओ के अपर प्राइस बैंड पर ₹60.20 करोड़ बनती है | ट्रेंड लाइन (Trend Line) पैटर्न क्या होता है?
Manoj Vaibhav Gems N Jewellers Limited आईपीओ के पैसों का क्या करेगी कंपनी?
आईपीओ में से मिले पूंजी का प्रयोग Manoj Vaibhav Gems N Jewellers Limited कंपनी आने वाले वर्षो में 8 नए शोरूम बनाने में खर्च करेगी | इसके अलावा शेष पूंजी का प्रयोग कंपनी अपने सामान्य कार्पोरेट उद्देश्यों को पूरा करने के लिए करेगी |
Manoj Vaibhav Gems N Jewellers Limited कंपनी की वित्तीय स्थिति:-
किसी कंपनी के फंडामेंटल की जाँच करने के लिए सबसे पहले कंपनी के वित्तीय हालत पर नज़र रखनी चाहिए | तो आईये कंपनी के वित्तीय हालत पर नज़र डालते है |
मनोज वैभव जेम्स ‘एन’ ज्वेलर्स / Manoj Vaibhav Gems N Jewellers Limited कंपनी द्वारा SEBI-Securities and Exchange Board of India को दिए गए DRHP(Draft Red Herring Prospectus) के अनुसार कंपनी ने FY-21 में ₹1,443.18 करोड़ का रेवेन्यु जनरेट किया था, जो अगले वित्तीय वर्ष FY-22 में 17.6 प्रतिशत के ग्रोथ के साथ ₹1,697.70 करोड़ हो गयी | यह रेवेन्यु अगले वित्तीय अर्थात वित्तीय वर्ष-23 में 19.6 प्रतिशत के वृद्धि के साथ ₹2,031.30 करोड़ रुपये हो गयी |
विवरण | Mar 2021 | Mar 2022 | Mar 2023 |
---|---|---|---|
Revenue | ₹1,443.18 करोड़ | ₹1,697.70 करोड़ | ₹2,031.30 करोड़ |
Revenue Growth (%) | – | 17.6 | 19.6 |
टैक्स के बाद लाभ (PAT) | 20.74 करोड़ | ₹ 43.68 करोड़ | ₹ 71.60 करोड़ |
प्रॉफिट ग्रोथ(%) | – | 110.6 | 63.9 |
कर्ज (Borrowing) in Cr. | 463.43 | 477.73 | 460.00 |
इसी प्रकार कंपनी ने FY 21 में ₹20.74 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था | जो अगले वित्तीय वर्ष (FY-22) में 110.6 प्रतिशत के ग्रोथ के साथ बढ़ कर 43.68 करोड़ रुपये हो गयी | कंपनी का मुनाफा अगले वित्तीय वर्ष में 63.9 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ बढ़ कर ₹ 71.60 करोड़ रुपये हो गयी | कंपनी का फंडामेंटल एनालिसिस कैसे करें ?
Manoj Vaibhav Gems N Jewellers Limited कंपनी के आईपीओ का तिथिवार घटनाक्रम
मनोज वैभव जेम्स ‘एन’ ज्वेलर्स / Manoj Vaibhav Gems N Jewellers Limited कंपनी का आईपीओ दिनांक 22 सितम्बर, 2023 को खुलेगा तथा 26 सितम्बर, 2023 तक खुला रहेगा | यदि आप कंपनी के आईपीओ में आवेदन करना चाहते है तो 22 सितम्बर से 26 सितम्बर, 2023 के मध्य में आवेदन करना होगा |
कंपनी अपने आईपीओ के शेयर का अलॉटमेंट 3 अक्टूबर, 2023 को करेगी | यदि आपने कंपनी के आईपीओ में आवेदन किया है तथा आपको शेयर अलॉट होता है तब 5 अक्टूबर, 2023 को शेयर आपके डीमेट खाते में आ जायेंगे जो 6 अक्टूबर, 2023 को प्रातः 10 बजे से शेयर, शेयर बाज़ार में ट्रेड होने लगेगा | इंट्राडे ट्रेडिंग क्या है ?
आईपीओ का तिथि घटना क्रम | तिथि | दिन |
---|---|---|
आईपीओ खुलने की तिथि | 22 सितम्बर, 2023 | शुक्रवार |
आवेदन की अंतिम तिथि | 26 सितम्बर, 2023 | मंगलवार |
आबंटन की तिथि | 3 अक्टूबर, 2023 | मंगलवार |
रिफंड की तिथि | 4 अक्टूबर, 2023 | बुधवार |
शेयर डीमेट खाते में ट्रांसफर करने की तिथि | 5 अक्टूबर, 2023 | बृहस्पतिवार |
शेयर बाज़ार में लिस्टिंग(सूचीबद्ध) की तिथि | 6 अक्टूबर, 2023 | शुक्रवार |
मनोज वैभव जेम्स ‘एन’ ज्वेलर्स / Manoj Vaibhav Gems N Jewellers Limited IPO Lot Size
Manoj Vaibhav Gems N Jewellers Limited कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए 69 शेयर का एक लॉट निर्धारित किया है, जिसकी कीमत ₹14,835 रुपये है | एक रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट के लिए आवेदन कर सकते है जिसकी कीमत ₹192,855 रुपये है | योग्य संस्थागत निवेशक के लिए कोई उपरी सीमा निर्धारित नहीं है |
Application | Lots | Shares | Amount |
---|---|---|---|
रिटेल निवेशक (Min) | 1 | 69 | ₹14,835 |
रिटेल निवेशक (Max) | 13 | 897 | ₹192,855 |
एस- एचएनआई(न्यूनतम) | 14 | 966 | ₹207,690 |
एस- एचएनआई(अधिकतम) | 67 | 4,623 | ₹993,945 |
बी- एचएनआई(न्यूनतम) | 68 | 4,692 | ₹1,008,780 |
Manoj Vaibhav Gems N Jewellers Limited के आईपीओ में आरक्षण
Manoj Vaibhav Gems N Jewellers Limited कंपनी ने QIB (क्वालिफाइड इंस्टीच्युशनल बायर्स) के कुल निर्धारित इश्यू का 50 प्रतिशत, NII (नॉन-इंस्टीच्युशनल इंवेस्टर्स) के लिए निर्धारित शेयर का 15 प्रतिशत तथा शेष बचे शेयर अर्थात 35 प्रतिशत रिटेल निवेशक अर्थात हमारे और आपके लिए निर्धारित किया गया है | इसे निम्न सारणी की सहायता से आसानी से समझा जा सकता है | कैंडलस्टिक पैटर्न क्या है?
क्रम संख्या | निवेशक | निर्धारित शेयर |
---|---|---|
1 | ऑफर किए गए QIB (क्वालिफाइड इंस्टीच्युशनल बायर्स) | कुल इश्यू का 50 प्रतिशत |
2 | NII (नॉन-इंस्टीच्युशनल इंवेस्टर्स) के लिए निर्धारित शेयर | कुल इश्यू का 15 प्रतिशत |
3 | रिटेल निवेशक के लिए निर्धारित शेयर | कुल इश्यू का 35 प्रतिशत |
Manoj Vaibhav Gems N Jewellers Limited Limited Gmp Today
किसी कंपनी का ग्रे मार्केट, आईपीओ खुलने के 5-6 दिन पहले ट्रेड होने लगता है | यह ट्रेडिंग तब तक चलती रहती है जब तक कंपनी का शेयर. शेयर बाज़ार में लिस्ट नहीं हो जाता है | आईपीओ के GMP पर बाज़ार के सेंटिमेंट तथा आईपीओ के सब्सक्रिप्शन का बड़ा प्रभाव पड़ता है | यदि बाज़ार का सेंटिमेंट पॉजिटिव रहा तो GPM बढ़ता है लेकिन यदि बाज़ार का सेंटिमेंट ख़राब है तब कंपनी के आईपीओ का GMP निचे गिरता है | इसी प्रकार आईपीओ के सब्सक्रिप्शन का GMP पर असर पड़ता है |
Manoj Vaibhav Gems N Jewellers Limited कंपनी का शेयर ग्रे मार्केट में अभी ट्रेड नहीं कर रहा है | जैसे ही ग्रे मार्केट का अपडेट आ जायेगा हम आपको अपडेट दे देंगे |
Manoj Vaibhav Gems N Jewellers Limited के आईपीओ में निवेश करें या नहीं !
कंपनी के बारे में तथा कंपनी के आईपीओ के बारे में सब कुछ जान लेने के बाद हम चर्चा करते है कि क्या हमें कंपनी के इस आईपीओ में आवेदन करना चाहिए या नहीं |
चूँकि कंपनी का सेल तथा प्रॉफिट ग्रोथ दर बढ़िया है | अतः यदि आप कंपनी में लंबे समय तक निवेशित रहने के लिए आईपीओ में आवेदन करना चाहते है तब आप बिलकुल निवेश कर सकते है | चूँकि कंपनी अभी छोटी है अतः आपको कम पूंजी के साथ निवेशित रहकर कंपनी के ग्रोथ का लाभ लेना चहिये |
Manoj Vaibhav Gems N Jewellers Limited आईपीओ का अलाटमेंट स्थिति को कैसे चेक करें?
सभी कंपनियां अपने आईपीओ के लिए एक रजिस्टार को नियुक्त करती है जो लॉटरी सिस्टम के माध्यम से आईपीओ में निवेश करने वाले निवेशक को शेयर आबंटित करती है |
Manoj Vaibhav Gems N Jewellers Limited कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए Bigshare Services Pvt Ltd को अपना रजिस्टार नियुक्त किया है | अतः आप Bigshare Services Pvt Ltd के वेबसाइट से आईपीओ का अलाटमेंट स्थिति चेक कर सकते है | आप चाहे तो निचे के लिंक पर क्लिक कर सीधे अपने आईपीओ के अलॉटमेंट को चेक कर सकते है |
Manoj Vaibhav Gems N Jewellers Limited आईपीओ के हाइलाइट्स:-
- कंपनी का आईपीओ 22 सितम्बर, 2023 को खुलेगा तथा 26 सितम्बर, 2023 को बंद हो जायेगा |
- कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड ₹204 से ₹215 है |
- कंपनी के आईपीओ की लिस्टिंग 06 sept, 2023 को होगी |
- कंपनी इस आईपीओ के तहत अपर प्राइस बैंड ₹270.20 करोड़ रुपये जुटाने के योजना में है |
- कंपनी का आईपीओ NSE तथा BSE दोनों पर लिस्ट होगी |
- कंपनी के शेयर का फेस वैल्यू 10 रूपये होगा |
- कंपनी के आईपीओ का रजिस्टार(registrar for the IPO) Bigshare Services Pvt Ltd है |
यदि आप आईपीओ में निवेश करने से डरते है | यदि आप आईपीओ में निवेश करने की प्लानिंग तथा प्रक्रिया को और बेहतर जानना चाहते है तो Sanjay Khare द्वारा लिखित पुस्तक “
सारांश(Summary):-
दोस्तों आज के इस लेख Manoj Vaibhav Gems N Jewellers Limited IPO Full Details in Hindi में हम सबने Manoj Vaibhav Gems N Jewellers कंपनी के आईपीओ के बारे में विस्तार से अध्ययन किया तथा जाना कि कंपनी अपना आईपीओ कब लेकर आ रही है, कंपनी के आईपीओ में लेकर लिस्टिंग गेन कितना है, के साथ-साथ क्या हमें कंपनी के आईपीओ में निवेश करना चाहिए ?
मेरे प्रिय पाठकों मै आशा करता हूँ कि Manoj Vaibhav Gems N Jewellers Limited के आईपीओ से सम्बंधित यह लेख आपको पसंद आया होगा | यदि आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य शेयर करें |
यदि इस लेख से सम्बंधित किसी प्रकार का कोई सवाल हो तो हमें कमेन्ट या हमें contact@finohindi.com पर मेल भी कर सकते है | आप हमसे लगातार जुड़े रहने के लिए हमारे Facebook पेज या Twitter पेज पर हमें Follow भी कर सकते है |
🔆🔆🔆🔆🔆