आईपीओ में निवेश कर बड़े बड़े मुनाफे कमाने वाले निवेशक के लिए माह सितम्बर बहुत ही शानदार होने वाला है, क्यों कि इस माह में एक से बढकर एक आईपीओ आने वाले है | तो आईपीओ में निवेश करने वाले मेरे साथियों इस माह आप मोटा पैसा इकठ्ठा कर रखे |
सितम्बर माह में हाल ही में Signatureglobal India Limited, साई सिल्क्स कलामंदिर लिमिटेड , Manoj Vaibhav Gems N Jewellers Limited तथा JSW इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंपनी अपना आईपीओ लेकर बाज़ार में आई है | अब माह का अगला आईपीओ अपडेटर सर्विसेज लिमिटेड कंपनी लेकर आ रही है | यह कंपनी आईपीओ के माध्यम से ये कंपनी जल्द ही शेयर बाज़ार में जल्द ही लिस्ट होने की प्रक्रिया में है |
आज के इस लेख अपडेटर सर्विसेज लिमिटेड / Updater Services Limited IPO Full Details in Hindi में हम सब जानेंगे कि कंपनी अपना आईपीओ कब लेकर आ रही है, कंपनी क्या कार्य करती है, कंपनी के आईपीओ का साइज़ क्या है, कंपनी के आईपीओ का लिस्टिंग तिथि क्या है, के साथ-साथ हम जानेंगे कि क्या आपको इस आईपीओ में आवेदन करना चाहिए |
अपडेटर सर्विसेज लिमिटेड / Updater Services Limited
अपडेटर सर्विसेज लिमिटेड / Updater Services Limited कंपनी की स्थापना रघुनंदन तांगिरला द्वारा वर्ष 1990 में किया गया था | कंपनी ने अपनी शुरुआत चेन्नई, तमिलनाडु में स्थित एक हाउसकीपिंग और कैटरिंग सेवा के रूप में की थी |
अपडेटर सर्विसेज़ लिमिटेड कंपनी मुख्य रूप से बिज़नेस-टू-बिज़नेस (B2B) सर्विसेज़ के क्षेत्र में कार्य करती है | कंपनी की सेवाओं को निम्न दो सेगमेंट में बांटा जा सकता है |
आईएफएम सेगमेंट(IFM Services):- इंजीनियरिंग सेवाएं, उत्पादन सहायता सेवाए, सॉफ्ट सेवाए, ऊर्ध्वाधर आवश्यकताएं, अदि कार्य कार्य |
Other Services:- गोदाम प्रबंधन(Warehouse Management), इंस्टीट्यूशनल कैटरिंग जनरल (Institutional Catering General Staffing), Building Management Systems
इसके अलावा, यह एयरपोर्ट ग्राउंड हैंडलिंग सर्विसेज़, कर्मचारी बैकग्राउंड वेरिफिकेशन सर्विसेज़, सेल्स एनेबलमेंट सर्विसेज़ की भी प्रदान करता है |
कंपनी का संपर्क सूत्र:–
कंपनी का नाम | Updater Services Limited |
कंपनी का पता | No. 2/302-A, UDS Salai, Off Old Mahabalipuram Road, Thoraipakkam, Chennai 600 097, Tamil Nadu, India |
Phone | +91 44 24963234 |
Email: | compliance.officer@uds.in |
Website | https://www.uds.in |
अपडेटर सर्विसेज लिमिटेड / Updater Services Limited IPO Full Details in Hindi
अपडेटर सर्विसेज लिमिटेड / Updater Services Limited कंपनी आईपीओ के माध्यम से शेयर बाज़ार में लिस्ट होने की प्रक्रिया में है | यह कंपनी अपना आईपीओ 25 सितम्बर 2023 को लेकर आ रही है | सितम्बर माह में खुलने वाला यह बारहवां आईपीओ है | कंपनी का आईपीओ 27 सितम्बर शाम 5 बजे तक खुला रहेगा |
कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड ₹280 से ₹300 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है | इसका अर्थ है कि यदि आपको कंपनी के आईपीओ में बोली लगानी है तो आपको ₹280 से ₹300 के मध्य में बोली लगानी होगी | कंपनी अपने शेयर को NSE तथा BSE दोनों एक्सचेंज पर लिस्ट करेगी | कंपनी का शेयर, शेयर बाज़ार में 09 अक्टूबर 2023 को प्रातः 10 बजे लिस्ट हो जायेगा |
कंपनी के इस इश्यू के माध्यम से कुल 21,333,333 शेयरों की बिक्री करेगी जिसकी आईपीओ के अपर प्राइस बैंड पर कुल कीमत ₹640 करोड़ है | इस इश्यू में कंपनी 13,333,333 नये शेयर जारी करेगी जिनकी कीमत ₹400 करोड़ है | शेष ₹240 करोड़ के 8,000,000 शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत बेचे जायेंगे |
अपडेटर सर्विसेज लिमिटेड / Updater Services Limited आईपीओ के पैसों का क्या करेगी कंपनी?
अपडेटर सर्विसेज लिमिटेड / Updater Services Limited आईपीओ से मिले पूंजी के 133 करोड़ रुपये से अपने कर्ज को कम करने में करेगी | शेष 115 करोड़ का प्रयोग कंपनी अपने सामान्य वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने में करेगी | इनोर्गानिक इनिशिएटिव में कंपनी 80 करोड़ खर्च करना चाहती है |
अपडेटर सर्विसेज लिमिटेड / Updater Services Limited कंपनी की वित्तीय स्थिति:-
किसी कंपनी के फंडामेंटल की जाँच करने के लिए सबसे पहले कंपनी के वित्तीय हालत पर नज़र रखनी चाहिए | तो आईये कंपनी के वित्तीय हालत पर नज़र डालते है |
अपडेटर सर्विसेज लिमिटेड / Updater Services Limited कंपनी द्वारा SEBI-Securities and Exchange Board of India को दिए गए DRHP(Draft Red Herring Prospectus) के अनुसार कंपनी ने FY-21 में ₹1,216 करोड़ का रेवेन्यु जनरेट किया था, जो अगले वित्तीय वर्ष FY-22 में 23 प्रतिशत के ग्रोथ के साथ ₹1498 करोड़ हो गयी | यह रेवेन्यु अगले वित्तीय अर्थात वित्तीय वर्ष-23 में 41 प्रतिशत के वृद्धि के साथ ₹2112 करोड़ रुपये हो गयी |
विवरण | Mar 2021 | Mar 2022 | Mar 2023 |
---|---|---|---|
Revenue | ₹1,216 करोड़ | ₹1,498 करोड़ | ₹2,112 करोड़ |
Revenue Growth (%) | – | 23 | 41 |
OPM (%) | 6 | 6 | – |
टैक्स के बाद लाभ (PAT) | ₹ 47.56 करोड़ | ₹ 57.37 करोड़ | ₹ 34.61 करोड़ |
प्रॉफिट ग्रोथ(%) | – | 20.6 | -39 |
कर्ज (Borrowing) in Cr. | 16 | 71 | 176.54 |
इसी प्रकार कंपनी ने FY 21 में ₹47.56 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था | जो अगले वित्तीय वर्ष (FY-22) में 20.6 प्रतिशत के ग्रोथ के साथ बढ़ कर 57.37 करोड़ रुपये हो गयी | कंपनी का मुनाफा अगले वित्तीय वर्ष में 39 प्रतिशत की कमी के साथ ₹34.61 करोड़ रह गयी | कंपनी का फंडामेंटल एनालिसिस कैसे करें ?
अपडेटर सर्विसेज लिमिटेड / Updater Services Limited कंपनी के आईपीओ का तिथिवार घटनाक्रम
अपडेटर सर्विसेज लिमिटेड / Updater Services Limited कंपनी का आईपीओ दिनांक 25 सितम्बर, 2023 को खुलेगा तथा 27 सितम्बर, 2023 तक खुला रहेगा | यदि आप कंपनी के आईपीओ में आवेदन करना चाहते है तो 25 सितम्बर से 27 सितम्बर, 2023 के मध्य में आवेदन करना होगा |
कंपनी अपने आईपीओ के शेयर का अलॉटमेंट 4 अक्टूबर, 2023 को करेगी | यदि आपने कंपनी के आईपीओ में आवेदन किया है तथा आपको शेयर अलॉट होता है तब 6 अक्टूबर, 2023 को शेयर आपके डीमेट खाते में आ जायेंगे जो 6 अक्टूबर, 2023 को प्रातः 10 बजे से शेयर, शेयर बाज़ार में ट्रेड होने लगेगा | इंट्राडे ट्रेडिंग क्या है ?
आईपीओ का तिथि घटना क्रम | तिथि | दिन |
---|---|---|
आईपीओ खुलने की तिथि | 25 सितम्बर, 2023 | सोमवार |
आवेदन की अंतिम तिथि | 27 सितम्बर, 2023 | बुधवार |
आबंटन की तिथि | 4 अक्टूबर, 2023 | बुधवार |
रिफंड की तिथि | 5 अक्टूबर, 2023 | बृहस्पतिवार |
शेयर डीमेट खाते में ट्रांसफर करने की तिथि | 6 अक्टूबर, 2023 | शुक्रवार |
शेयर बाज़ार में लिस्टिंग(सूचीबद्ध) की तिथि | 9 अक्टूबर, 2023 | सोमवार |
अपडेटर सर्विसेज लिमिटेड / Updater Services Limited IPO Lot Size
अपडेटर सर्विसेज लिमिटेड / Updater Services Limited कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए 50 शेयर का एक लॉट निर्धारित किया है, जिसकी कीमत ₹15,000 रुपये है | एक रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट के लिए आवेदन कर सकते है जिसकी कीमत ₹195,000 रुपये है | योग्य संस्थागत निवेशक के लिए कोई उपरी सीमा निर्धारित नहीं है |
Application | Lots | Shares | Amount |
---|---|---|---|
रिटेल निवेशक (Min) | 1 | 50 | ₹15,000 |
रिटेल निवेशक (Max) | 13 | 650 | ₹195,000 |
एस- एचएनआई(न्यूनतम) | 14 | 700 | ₹210,000 |
एस- एचएनआई(अधिकतम) | 66 | 3300 | ₹990,000 |
बी- एचएनआई(न्यूनतम) | 67 | 3350 | ₹1,005,000 |
अपडेटर सर्विसेज लिमिटेड / Updater Services Limited के आईपीओ में आरक्षण
अपडेटर सर्विसेज लिमिटेड / Updater Services Limited कंपनी ने QIB (क्वालिफाइड इंस्टीच्युशनल बायर्स) के कुल निर्धारित इश्यू का 75 प्रतिशत, NII (नॉन-इंस्टीच्युशनल इंवेस्टर्स) के लिए निर्धारित शेयर का 15 प्रतिशत तथा शेष बचे शेयर अर्थात 10 प्रतिशत रिटेल निवेशक अर्थात हमारे और आपके लिए निर्धारित किया गया है | इसे निम्न सारणी की सहायता से आसानी से समझा जा सकता है |
क्रम संख्या | निवेशक | निर्धारित शेयर |
---|---|---|
1 | ऑफर किए गए QIB (क्वालिफाइड इंस्टीच्युशनल बायर्स) | कुल इश्यू का 75 प्रतिशत |
2 | NII (नॉन-इंस्टीच्युशनल इंवेस्टर्स) के लिए निर्धारित शेयर | कुल इश्यू का 15 प्रतिशत |
3 | रिटेल निवेशक के लिए निर्धारित शेयर | कुल इश्यू का 10 प्रतिशत |
अपडेटर सर्विसेज लिमिटेड / Updater Services Limited Gmp Today
किसी कंपनी का ग्रे मार्केट, आईपीओ खुलने के 5-6 दिन पहले ट्रेड होने लगता है | यह ट्रेडिंग तब तक चलती रहती है जब तक कंपनी का शेयर. शेयर बाज़ार में लिस्ट नहीं हो जाता है | आईपीओ के GMP पर बाज़ार के सेंटिमेंट तथा आईपीओ के सब्सक्रिप्शन का बड़ा प्रभाव पड़ता है | यदि बाज़ार का सेंटिमेंट पॉजिटिव रहा तो GPM बढ़ता है लेकिन यदि बाज़ार का सेंटिमेंट ख़राब है तब कंपनी के आईपीओ का GMP निचे गिरता है | इसी प्रकार आईपीओ के सब्सक्रिप्शन का GMP पर असर पड़ता है |
अपडेटर सर्विसेज लिमिटेड / Updater Services Limited कंपनी का शेयर ग्रे मार्केट में अभी ट्रेड नहीं कर रहा है | जैसे ही GMP का अपडेट आ जायेगा हम आपको सूचित कर देंगे |
अपडेटर सर्विसेज लिमिटेड / Updater Services Limited के IPO में निवेश करें या नहीं !
कंपनी के बारे में तथा कंपनी के आईपीओ के बारे में सब कुछ जान लेने के बाद हम चर्चा करते है कि क्या हमें कंपनी के इस आईपीओ में आवेदन करना चाहिए या नहीं |
कंपनी अपने आईपीओ को 44 के PE पर ला रही है जबकि शेयर बाज़ार में लिस्टेड कंपनी जो इस सेक्टर में कार्य करती है वे भी इसी वैलुएशन के आस पास ट्रेड कर रही है | इसका अर्थ है कि कंपनी ने अपने आईपीओ के निवेशक के लिए ज्यादा कुछ छोड़ा नहीं है |
चूँकि अपडेटर सर्विसेज लिमिटेड कंपनी का सेल तथा प्रॉफिट ग्रोथ दर बढ़िया है | अतः यदि आप कंपनी में लंबे समय तक निवेशित रहने के लिए आईपीओ में आवेदन करना चाहते है तब आप बिलकुल निवेश कर सकते है | चूँकि कंपनी अभी छोटी है तथा कर्ज भी बढ़ती जा रही है, अतः आपको कम पूंजी के साथ निवेशित रहकर कंपनी के ग्रोथ का लाभ लेना चाहिए |
अपडेटर सर्विसेज लिमिटेड / Updater Services Limited आईपीओ का अलाटमेंट स्थिति को कैसे चेक करें?
सभी कंपनियां अपने आईपीओ के लिए एक रजिस्टार को नियुक्त करती है जो लॉटरी सिस्टम के माध्यम से आईपीओ में निवेश करने वाले निवेशक को शेयर आबंटित करती है |
अपडेटर सर्विसेज लिमिटेड / Updater Services Limited कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए Link Intime India Private Ltd को अपना रजिस्टार नियुक्त किया है | अतः आप Link Intime India Private Ltd के वेबसाइट से आईपीओ का अलाटमेंट स्थिति चेक कर सकते है | आप चाहे तो निचे के लिंक पर क्लिक कर सीधे अपने आईपीओ के अलॉटमेंट को चेक कर सकते है |
अपडेटर सर्विसेज लिमिटेड / Updater Services Limited आईपीओ के हाइलाइट्स:-
- कंपनी का आईपीओ 25 सितम्बर, 2023 को खुलेगा तथा 27 सितम्बर, 2023 को बंद हो जायेगा |
- कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड ₹280 से ₹300 है |
- कंपनी के आईपीओ की लिस्टिंग 09 sept, 2023 को होगी |
- कंपनी इस आईपीओ के तहत अपर प्राइस बैंड ₹640 करोड़ रुपये जुटाने के योजना में है |
- कंपनी का आईपीओ NSE तथा BSE दोनों पर लिस्ट होगी |
- कंपनी के शेयर का फेस वैल्यू 10 रूपये होगा |
- कंपनी के आईपीओ का रजिस्टार(registrar for the IPO) Link Intime India Private Ltd है |
यदि आप आईपीओ में निवेश करने से डरते है | यदि आप आईपीओ में निवेश करने की प्लानिंग तथा प्रक्रिया को और बेहतर जानना चाहते है तो Sanjay Khare द्वारा लिखित पुस्तक “
सारांश(Summary):-
दोस्तों आज के इस लेख अपडेटर सर्विसेज लिमिटेड / Updater Services Limited IPO Full Details in Hindi में हम सबने कंपनी के आईपीओ के बारे में विस्तार से अध्ययन किया तथा जाना कि कंपनी अपना आईपीओ कब लेकर आ रही है, कंपनी के आईपीओ में लेकर लिस्टिंग गेन कितना है, के साथ-साथ क्या हमें कंपनी के आईपीओ में निवेश करना चाहिए ?
मेरे प्रिय पाठकों मै आशा करता हूँ कि अपडेटर सर्विसेज लिमिटेड / Updater Services Limited के आईपीओ से सम्बंधित यह लेख आपको पसंद आया होगा | यदि आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य शेयर करें |
यदि इस लेख से सम्बंधित किसी प्रकार का कोई सवाल हो तो हमें कमेन्ट या हमें contact@finohindi.com पर मेल भी कर सकते है | आप हमसे लगातार जुड़े रहने के लिए हमारे Facebook पेज या Twitter पेज पर हमें Follow भी कर सकते है |
🔆🔆🔆🔆🔆