बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज क्या है / Bombay Stock Exchange kya hai? Full Details in Hindi

मेरे प्रिय पाठकों अपने पिछले लेख में हम सबने कैंडलस्टिक पैटर्न के इन्वर्टेड हेड एंड सोल्डर कैंडलस्टिक पैटर्न के बारे में विस्तार से जाना | अब आज के इस लेख में हम सब भारत ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे पहले स्टॉक एक्सचेंज, मुंबई स्टॉक एक्सचेंज(Bombay Stock Exchange) के बारे में चर्चा करेंगे |

आज के इस लेख में हम सब जानेंगे कि मुंबई स्टॉक एक्सचेंज(Bombay Stock Exchange) क्या है, इसकी स्थापना कब हुआ था, इसका मुख्यालय कहाँ है, इसकी जरुरत क्यों पड़ी, इस एक्सचेंज की स्थापना किसने की थी, आदि को हम विस्तार से जानेंगे |

Table of Contents

स्टॉक एक्सचेंज क्या है – Stock Exchange Meaning Full Deatail In Hindi

स्टॉक एक्सचेंज एक ऐसा वित्तीय बाज़ार है, जहाँ पर सार्वजनिक रूप से निगमित हुई कंपनियों के शेयर ख़रीदे या बेचे जाते है | यह एक्सचेंज कंपनियों के शेयर खरीदने तथा बेचने के लिए एक प्लेटफार्म प्रदान करता है जिससे निवेशको को अपनी पूजी के निवेश का अवसर मिलता है | वर्तमान में 2 राष्ट्रिय स्टॉक एक्सचेंज तथा 5 अन्य क्षेत्रीय स्टॉक एक्सचेंज सेबी(SEBI) के पास रजिस्टर है | 

मुंबई स्टॉक एक्सचेंज क्या है / Bombay Stock Exchange kya hai? Full Details in Hindi

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज(Bombay Stock Exchange) को मुंबई स्टॉक एक्सचेंज या दलाल स्ट्रीट भी कहा जाता है | इस स्टॉक एक्सचेंज(Stock Exchange) की स्थापना वर्ष 1875 में किया गया था | यह भारत ही नहीं बल्कि एशिया का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज है | अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय बाज़ार में भारत को विशेष स्थान दिलाने में इस स्टॉक एक्सचेंज का बहुमूल्य योगदान है | सर्वोच्च स्टाक एक्सचेंज के रूप में उभरने वाले इस स्टॉक एक्सचेंज का सफ़र लगभग 150 का है |

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज क्या है / Bombay Stock Exchange kya hai? Full Details in Hindi

यह स्टॉक एक्सचेंज भारत के दो प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज में से एक है | भारत में दो राष्ट्रिय स्टॉक एक्सचेंज है | पहला राष्ट्रिय स्टॉक एक्सचेंज, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज तथा दूसरा राष्ट्रिय स्टॉक एक्सचेंज है नेशनल स्टॉक एक्सचेंज | हाल ही में किया गए घोषणा के अनुसार प्रमोद अग्रवाल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के नए अध्यक्ष बने है, इन्होने अपना पदभार 17 जनवरी, 2024 से संभाला है |

यह स्टॉक एक्सचेंज भारत का एक विश्वसनीय एक्सचेंज है जो बाज़ार में निवेश करने वाले निवेशको के सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखती है | यह इक्विटी सेगमेंट, प्युचर्स और ऑप्शन सेगमेंट तथा डेब्ट सेगमेंट में ट्रेड करने के लिए पारदर्शी ट्रेडिंग सिस्टम सुनिश्चित करता है | इसकी MSE (मेट्रोपॉलिटन स्टॉक एक्सचेंज – Metropolitan Stock Exchange) की ट्रेडिंग प्रणाली उच्च गुणवत्ता की है | कंपनी का फंडामेंटल एनालिसिस कैसे करें ?

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का मुख्यालय कहाँ है – BSE KA MUKHYALAY KAHAN HAI 

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का मुख्यालय महाराष्ट्र राज्य की राजधानी मुंबई में स्थित है | ऐसा नहीं है कि इस एक्सचेंज के स्थापना के पहले भारत में शेयर कि खरीद बिक्री नहीं होती थी | शेयरों के सौदेबाज़ वर्ष 1940 से ही कुछ ब्रोकरों के माध्यम से एक बरगद के पेड़ के निचे शेयरों की खरीद-बिक्री किया करते थे |

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का मुख्यालय कहाँ है - BSE KA MUKHYALAY KAHAN HAI 

समय व्यतीत होने के साथ – साथ ट्रेडरों तथा ब्रोकरों की संख्या बढ़ती गयी इस हेतु एक नई जगह की तलाश की गयी जिसे दलाल स्ट्रीट के नाम से जाना जाने लगा | भारतीय अर्थव्यवस्था को एक नया आयाम प्रदान करने के लिए 9 जुलाई वर्ष 1875 को इसी स्थान पर मुम्बई स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना किया गया | इनफार्मेशन सिक्यूरिटी मैनेजमेंट सिस्टम BS 7799-2:2002 का प्रमाण पत्र पाने वाला यह भारत का पहला तथा दुनिया का दूसरा स्टॉक एक्सचेंज है | सपोर्ट तथा रेजिस्टेंस क्या है ?

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज – BSE की स्थापना किसे की थी?

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना प्रसिद्ध व्यवसायी प्रेमचंद रॉयचंद ने नेटिव शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स एसोसिएशन (Native Stock and Share Brokers Association) के रुप में की थी | इसे शोर्ट में BSE – Bombay Stock Exchange के नाम से जाना जाता है अर्थात BSE का Full form Bombay Stock Exchange होता है | इसे प्रेमचंद रॉयचंद ने 300 अन्य व्यक्तियों के सहयोग से बनाया था |

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संचालन

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) का संचालन बोर्ड के डायरेक्टर द्वारा किया जाता जिनका नेतृत्व एक मैनेजिंग डायरेक्टर द्वारा किया जाता है | बोर्ड में ट्रेडिंग सदस्यों के प्रतिनिधी और सार्वजनिक प्रतिनिधियों के साथ-साथ प्रतिष्ठित प्रोफेशनल्स भी शामिल होते हैं |

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की सेवाएं

शेयर बाज़ार में कार्य करने वाले लोगों के लिए बंबई स्टॉक एक्सचेंज निम्न सेवाए प्रदान करती है |

  • रिस्क मैनेजमेंट (Risk Management)
  • डिपॉजिट सर्विसेस (Deposit Services)
  • मार्केट डेटा सर्विस (Market Data Service – MDS)
  • सेंट्रल डिपॉजिट सर्विसेस लिमिटेड आदि (Central Deposit Services Limited – CDSL)

BSE में कितनी कंपनिया सूचीबद्ध है

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज – BSE में अब तक 6000 से भी अधिक कंपनिया लिस्टेड है | शेयर बाज़ार की 10 गलतियाँ

संवेदी सूचकांक (सेंसेक्स) क्या है ?

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में अब तक 6000 से भी अधिक कंपनिया लिस्टेड है | बाज़ार में ट्रेडिंग के दौरान कुछ कंपनिया तेज़ होती है तो कुछ कंपनिया मंदी दिखाती है | इस कारण से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड सभी कंपनियों के शेयर किस दिशा में जा रहे है, ये पता कर पाना बहुत मुश्किल होता था | इसी समस्या के निराकरण के लिए 2 जनवरी 1986 को दीपक मोहोनि ने सेंसेक्स(Sensex) नाम का एक सूचकांक बनाया, जिसका आधार वर्ष 1978-79 और आधार मूल्य 100 रखा गया |

संवेदी सूचकांक (सेंसेक्स) क्या है ?

ये सूचकांक, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड 30 सबसे बड़ी तथा अच्छी फंडामेंटल के कंपनियों को मिलाकर बनाया गया | इन कंपनियों को शेयर बाज़ार की भाषा में ब्लू चिप कंपनिया कहा जाता है | इन कंपनियों के मार्केट कैप के अनुपात में सेंसेक्स में वेटेज दिया गया है | दरअसल ये सेंसेक्स(Sensex) शब्द सेंसिटिव तथा इंडेक्स (Sensitive और Index) से मिलकर बना है |

भारत तथा दुनिया के एनालिस्ट NSE तथा BSE के ग्रोथ से भारत के ग्रोथ का आंकलन करते है | चूँकि ये दोनों इंडेक्स बड़ी-बड़ी तथा टॉप की कंपनियों का इंडेक्स है अतः इन इंडेक्स का ग्रोथ भारत में कार्य कर रहे कंपनियों के व्यवसाय तथा वित्तीय हालत को दर्शाते है | सेंसेक्स(Sensex) इंडेक्स में 13 अलग-अलग सेक्टर में कार्य कर रही कंपनियों के शेयर शामिल किये गए है | शेयर खरीदने और बेचने का उत्तम समय ?

अन्य सूचकांक

जैसे – जैसे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में लिस्टेड शेयरों की संख्या बढती गयी वैसे – वैसे इस एक्सचेंज का साइज़ भी बढ़ता चला गया | सेंसेक्स की ग्रोथ से बाज़ार की दिशा का आंकलन किया जाता है लेकिन शेष अन्य कंपनियों के ग्रोथ का समूह के रूप में आंकलन करने की आवश्यकता आन पड़ी | इस आवश्यकता को पूरा करने के लिए अन्य कई सूचकांक को बनाया गया जो इस प्रकार है |

क्रम संख्या सूचकांक का नाम 
1S&P BSE SENSEX
2S&P BSE SENSEX 50
3S&P BSE SENSEX Next 50
4S&P BSE 100
5S&P BSE Bharat 22 Index
6S&P BSE MidCap
7S&P BSE SmallCap
8S&P BSE 200
9S&P BSE 150 MidCap Index
10S&P BSE 250 SmallCap Index
11S&P BSE 250 LargeMidCap Index
12S&P BSE 400 MidSmallCap Index
13S&P BSE 500
14S&P BSE AllCap
15S&P BSE LargeCap
16S&P BSE SmallCap Select Index
17S&P BSE MidCap Select Index
18S&P BSE 100 LargeCap TMC Index
19S&P BSE SENSEX Next 50 TMC
20S&P BSE LargeMidCap
21S&P BSE MidSmallCap
22S&P BSE 250 LargeMidCap 65:35 Index
23S&P BSE SENSEX 50 TMC

इन सूचकांक के माध्यम से BSE में लिस्टेड कंपनियों के ग्रोथ का आंकलन किया जाता है |

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) से जुड़े कुछ प्रमुख तथ्य

  • BSE भारत का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज है |
  • यह एशिया का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज है |
  • यह एक राष्ट्रिय स्टॉक एक्सचेंज है |
  • बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के वर्तमान अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल जी है |
  • प्रमोद अग्रवाल जी ने 17 जनवरी, 2024 से BSE का कार्य भार संभाला है |
  • बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का मुख्यालय मुंबई में स्थित है |
  • इस स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना 1875 में प्रेमचंद रॉयचंद ने की थी |
  • बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में अब तक 6000 से भी अधिक कंपनिया लिस्टेड है |
  • बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का पहला सूचकांक सेंसेक्स(Sensex) है |
  • सेंसेक्स(Sensex) सूचकांक में कुल 30 कंपनिया शामिल है |
  • इंटरनेट आधारित ट्रेडिंग प्लेटफार्म स्थापित करने वाला भारत का पहला एक्सचेंज है |
  • सर्वेलंस, क्लियरिंग और सेटलमेंट के लिए ISO प्रमाण पत्र पाने वाला यह भारत का पहला एक्सचेंज है |
  • इनफार्मेशन सिक्यूरिटी मैनेजमेंट सिस्टम BS 7799-2:2002 का प्रमाण पत्र पाने वाला यह भारत का पहला एक्सचेंज है |

इस लेख से सम्बंधित प्रश्नोत्तरी

BSE का मतलब क्या होता है?

BSE का मतलब Bombay Stock Exchange अर्थात बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज होता है | इसे मुंबई स्टॉक एक्सचेंज या दलाल स्ट्रीट भी कहा जाता है | इस स्टॉक एक्सचेंज(Stock Exchange) की स्थापना वर्ष 1875 में किया गया था | यह भारत ही नहीं बल्कि एशिया का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज है | अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय बाज़ार में भारत को विशेष स्थान दिलाने में इस स्टॉक एक्सचेंज का बहुमूल्य योगदान है |

स्टॉक एक्सचेंज के कार्य क्या है?

स्टॉक एक्सचेंज एक ऐसा वित्तीय बाज़ार है जहाँ पर सार्वजनिक रूप से निगमित हुई कंपनियों के शेयर ख़रीदे या बेचे जाते है | यह बाज़ार कंपनियों के शेयर खरीदने तथा बेचने के लिए एक प्लेटफार्म प्रदान करता है जिससे निवेशको को अपनी पूजी के निवेश का अवसर मिलता है |

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना कब हुई थी?

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को मुंबई स्टॉक एक्सचेंज या दलाल स्ट्रीट भी कहा जाता है | इस स्टॉक एक्सचेंज(Stock Exchange) की स्थापना 9 जुलाई,1875 में किया गया था | यह भारत ही नहीं बल्कि एशिया का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज है | अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय बाज़ार में भारत को विशेष स्थान दिलाने में इस स्टॉक एक्सचेंज का बहुमूल्य योगदान है | सर्वोच्च स्टाक एक्सचेंज के रूप में उभरने वाले इस स्टॉक एक्सचेंज का सफ़र लगभग 150 का है |

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज – BSE की स्थापना किसे की थी?

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना प्रसिद्ध व्यवसायी प्रेमचंद रॉयचंद ने नेटिव शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स एसोसिएशन (Native Stock and Share Brokers Association) के रुप में की थी | इसे शोर्ट में BSE – Bombay Stock Exchange के नाम से जाना जाता है अर्थात BSE का Full form Bombay Stock Exchange होता है | इसे प्रेमचंद रॉयचंद ने 300 अन्य व्यक्तियों के सहयोग से बनाया था |

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के वर्तमान अध्यक्ष कौन है?

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के वर्तमान अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल जी है | हाल ही में किया गए घोषणा के अनुसार प्रमोद अग्रवाल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के नए अध्यक्ष बने है इन्होने अपना पदभार 17 जनवरी, 2024 से संभाला है |

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का मुख्यालय कहाँ है?

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का मुख्यालय महाराष्ट्र राज्य की राजधानी मुंबई में स्थित है | ऐसा नहीं है कि इस एक्सचेंज के स्थापना के पहले भारत में शेयर कि खरीद बिक्री नहीं होती थी | शेयरों के सौदेबाज़ वर्ष 1940 से ही कुछ ब्रोकरों के माध्यम से एक बरगद के पेड़ के निचे शेयरों की खरीद बिक्री किया करते थे |

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना किसने की थी?

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना प्रसिद्ध व्यवसायी प्रेमचंद रॉयचंद ने नेटिव शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स एसोसिएशन (Native Stock and Share Brokers Association) के रुप में की थी | इसे शोर्ट में BSE – Bombay Stock Exchange के नाम से जाना जाता है अर्थात BSE का Full form Bombay Stock Exchange होता है | इसे प्रेमचंद रॉयचंद ने 300 अन्य व्यक्तियों के सहयोग से बनाया था |

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में कितनी कंपनिया लिस्टेड है |

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में अब तक 6000 से भी अधिक कंपनिया लिस्टेड है |

आज हमने जाना(Today We Learned)

आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज क्या है / Bombay Stock Exchange Kya Hai? Full Details In Hindi के इस लेख में हम सबने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज से जुड़े सभी बिन्दुओ पर चर्चा किया तथा जाना कि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज क्या है, इसकी स्थापना कब तथा किसने की थी, इसका मुख्यालय कहाँ है, इसके नए अध्यक्ष कौन है, के साथ साथ इस एक्सचेंज के सभी सूचकांक को जाना |

मुझे आशा है कि अब आपको Bombay Stock Exchange – BSE से सम्बंधित समस्त प्रकार के सवालो के जवाब मिल गए होंगे | यदि आपको हमारा यह पोस्ट अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ अवश्य शेयर करें |

यदि आपके पास हमारे लिए कोई सवाल हो तो आप हमें contact@finohindi.com पर मेल करें या आप हमें कमेन्ट भी कर सकते है | आप हमसे लगातर जुड़े रहने के लिए आप हमारे Facebook पेज, Twitter पेज तथा Telegram चैनल पर हमें Follow भी कर सकते है |

🔆🔆🔆🔆🔆

Sharing Is Caring:

हेल्लो दोस्तों, मै पिछले 8 वर्षो से शेयर बाज़ार में निवेश तथा रिसर्च कर रहा हूँ | मै अपने अनुभव को Finohindi के माध्यम से आपके साथ सच्चाई के साथ सीधे तथा साफ शब्दों में बाटना चाहता हूँ | यदि आप शेयर बाज़ार में निवेश, ट्रेड करते है या आपकी शेयर बाज़ार में रूचि है तो आप सही जगह पर है

Leave a Comment