टाटा टेक्नोलॉजीज(Tata Technologies) बम्पर कमाई कराएगा यह आईपीओ

आज हम टाटा टेक्नोलॉजीज(Tata Technologies IPO) बम्पर कमाई कराएगा के इस लेख में टाटा ग्रुप के एक शानदार आईपीओ के बारे में विस्तार से जानेंगे जो आपको बड़ा मुनाफा दे सकती है |

टाटा टेक्नोलॉजीज कंपनी का इतिहास

टाटा टेक्नोलॉजीज(Tata Technologies) कंपनी की स्थापना 33 वर्ष पहले वर्ष 1989 में किया गया था, जिसका मुख्यालय पुणे में है | यह कंपनी भारत सहित 25 देशों में कार्य कर रही है | कंपनी के पास 11000 से भी अधिक कर्मचारी है, जो  25 अलग-अलग देशों में कार्य कर रहे है |
 

Tata Technologies IPO टाटा टेक्नोलॉजीज Full detail in Hindi

 
टाटा ग्रुप लगभग 19 वर्षो बाद अपने किसी सहयोगी कंपनी का आईपीओ ला रही है | इससे पहले वर्ष 2004 में टाटा ग्रुप में TCS का आईपीओ लेकर आई थी | शेयर बाज़ार में निवेश की शुरुआत कैसे करें !
 

सेबी को अर्जी कब दिया गया

टाटा मोटर्स की सहयोगी कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ लाने के लिए बाज़ार नियामक सेबी अर्थात भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड(Securities and Exchange Board of India-SEBI) के पास 9 मार्च 2023 को अपने दस्तावेज(DHRP – ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस) जमा कर दिया गया है | सेबी से परमिशन मिलने के बाद टाटा ग्रुप की एक और कंपनी शेयर बाज़ार के स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट हो जाएगी | सेबी की ऑफिसियल वेबसाइट

टाटा टेक्नोलॉजीज कंपनी क्या करती है

यह टाटा मोटर्स की एक सहयोगी कंपनी है, जो ऑटोमोटिव और एयरोस्पेस के क्षेत्र में कार्य करती है | इसके अलावा कंपनी इंजीनियरिंग और डिज़ाइनिंग, software product , निर्माण , शिक्षा  के साथ साथ ग्लोबल प्रोडक्ट इंजीनियरिंग और डिजिटल सर्विसेज में भी कंपनी कार्य करती है | पब्लिक प्रोविडेंट फंड में कैसे निवेश करें ?
 

OFS करेंगे मौजूदा स्टेकहोल्डर्स

टाटा टेक्नोलॉजीज(Tata Technologies) के नए शेयर जारी नहीं किये जा रहे है बल्कि यह पूरी तरह से OFS होगा, जिसमे टाटा मोटर्स तथा दो अन्य शेयर धारकों की तरफ से कुल 95,708,984 शेयरों की बिक्री की जाएगी जो कुल शेयर का 23.6 % है |
 
इस OFS के जरिये टाटा मोटर्स 81133706 इक्विटी शेयर, अल्फा टीसी होल्डिंग्स 9716853 इक्विटी शेयर तथा टाटा कैपिटल 4858425 इक्विटी शेयर बेचेगी | अब तक इस कंपनी का 74.42% हिस्सेदारी टाटा मोटर्स के पास है | म्यूचुअल फंड क्या है ?

 

टाटा टेक्नोलॉजीज जुटाए फंड का क्या करेगी

टाटा टेक्नोलॉजीज(Tata Technologies) OFS द्वारा जुटाए गए फंड का प्रयोग अपनी कंपनी का, तथा अपनी टेक्नोलॉजीज का विस्तार करने में करेगी | जिससे कंपनी पहले से बेहतर कार्य कर पायेगी |

कंपनी की वित्तीय हालत(financial position of the company)

    वित्तीय वर्ष 2022-23 के पहले तीन तिमाही में कंपनी ने 3011.8 करोड़ रुपये का रिवेन्यु(15.5% सालाना ग्रोथ) तथा कंपनी का लाभ 407.5 करोड़ रहा | कंपनी वित्तीय वर्ष 2022-23 का फाइनल रिजल्ट अगली तिमाही में पेश करेगी | 

टाटा टेक्नोलॉजीज(Tata Technologies) बम्पर कमाई कराएगा यह आईपीओ

विवरण31 मार्च, 2022 को समाप्त होने वाला वर्ष (₹ मिलियन)31 मार्च, 2021 को समाप्त होने वाला वर्ष (₹ मिलियन)31 मार्च, 2022 को समाप्त होने वाला वर्ष (₹ मिलियन)
 राजस्व35,295.8023,809.1128,520.55
EBITDA6944.644305.365153.64
एबिटा मार्जिन18.29%16.20%16.50%
EPS10.775.896.20
संपत्ति29,801.6823,875.0413,493.51
देनदारियां16,956.8311,821.674,526.62

 

किस प्राइस पर लिस्ट हो सकता है यह आईपीओ 

वर्तमान में टाटा टेक्नोलॉजीज(Tata Technologies) का ग्रे मार्केट कीमत लगभग 830 रूपया जो तीन साल पहले 100 रुपये पर था | इस हिसाब से देखा जाय तो कंपनी ने अपने निवेशकों को 3 वर्षो में 800  प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया है | 

अनुभवी लोगों की माने तो टाटा टेक्नोलॉजीज(Tata Technologies) का आईपीओ 300 के आस पास बेचा जा सकता है | 

टाटा समूह(Tata Group)

टाटा ग्रुप एक निजी व्यावसायिक समूह है, जिसका स्थापना वर्ष 1868 में हुआ था |इसका मुख्यालय मुम्बई में है |वर्तमान में टाटा समूह की कुल 95 से अधिक कंपनिया अलग अलग क्षेत्र में कार्य करती है जिनमें  टाटा केमिकल . TCS, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाटा आयल मिल्स, टाटा पॉवर, टाटा कंजूमर प्रोडक्ट तथा टाइटन आदि प्रमुख कंपनिया है |

 

टाटा टेक्नोलॉजीज(Tata Technologies IPO) बम्पर कमाई कराएगा

 

वर्तमान में टाटा ग्रुप के चेयर एन चंद्रशेखरन है | टाटा समूह के CEO का कार्य काल निम्न है | निवेश के बेहतरीन साधन

  1. Jamsetji Tata (1868–1904)
  2. Sir Dorabji Tata (1904–1932)
  3. Nowroji Saklatwala (1932–1938)
  4. J. R. D. Tata (1938–1991)
  5. Ratan Tata (1991–2012)
  6. Cyrus Mistry (2012–2016)
  7. Ratan Tata (2016–2017)
  8. Natarajan Chandrasekaran (2017–present)

इस लेख से सम्बंधित प्रश्नोत्तरी

टाटा टेक्नोलॉजीज क्या काम करती है?

यह टाटा मोटर्स की एक सहयोगी कंपनी है, जो ऑटोमोटिव और एयरोस्पेस के क्षेत्र में कार्य करती है | इसके अलावा कंपनी इंजीनियरिंग और डिज़ाइनिंग, software product , निर्माण , शिक्षा  के साथ साथ ग्लोबल प्रोडक्ट इंजीनियरिंग और डिजिटल सर्विसेज में भी कंपनी कार्य करती है | टाटा टेक्नोलॉजीज कंपनी की टैगलाइन "इंजीनियरिंग एक बेहतर दुनिया - टाटा टेक्नोलॉजीज है |

क्या टाटा टेक्नोलॉजीज और टीसीएस एक ही है?

नहीं | दोनों टाटा समूह की अलग अलग कंपनिया है | टाटा टेक्नोलोजी, टाटा मोटर की सहयोगी कंपनी है जब की TCS भारत की सबसे बड़ी IT कंपनी है |

टाटा टेक्नोलॉजीज की टैगलाइन क्या है?

टाटा टेक्नोलॉजीज कंपनी की टैगलाइन "इंजीनियरिंग एक बेहतर दुनिया - टाटा टेक्नोलॉजीज" या "टाटा टेक्नोलॉजीज : इंजीनियरिंग ए बेटर वर्ल्ड" है।

टाटा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ किस प्राइस पर लिस्ट हो सकता है

वर्तमान में टाटा टेक्नोलॉजीज(Tata Technologies) का ग्रे मार्केट कीमत लगभग 830 रूपया जो तीन साल पहले 100 रुपये पर था | इस हिसाब से देखा जाय तो कंपनी ने अपने निवेशकों को 3 वर्षो में 800  प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया है | 

अनुभवी लोगों की माने तो टाटा टेक्नोलॉजीज(Tata Technologies) का आईपीओ 300 के आस पास बेचा जा सकता है | 

सारांस(Summary)

आज हम सबने टाटा टेक्नोलॉजीज(Tata Technologies IPO) बम्पर कमाई कराएगा  के इस लेख में टाटा ग्रुप की सब्सिडरी कंपनी तथा टाटा मोटर की सहयोगी कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज(Tata Technologies) कंपनी के आईपीओ के बारे में विस्तार से जाना | 

यदि आपको हमारा पोस्ट अच्छा लगा हो कृपया हमें कमेन्ट अवश्य करें | यदि आपके पास हमारे लिए कोई सवाल हो तो आप हमें contact@finohindi.com पर मेल कर सकते है | आप हमसे लगातर जुड़े रहने के लिए आप हमारे Facebook पेज, Twitter पेज तथा Telegram चैनल पर हमें Follow कर सकते है |

🔆🔆🔆
 
Sharing Is Caring:

हेल्लो दोस्तों, मै पिछले 8 वर्षो से शेयर बाज़ार में निवेश तथा रिसर्च कर रहा हूँ | मै अपने अनुभव को Finohindi के माध्यम से आपके साथ सच्चाई के साथ सीधे तथा साफ शब्दों में बाटना चाहता हूँ | यदि आप शेयर बाज़ार में निवेश, ट्रेड करते है या आपकी शेयर बाज़ार में रूचि है तो आप सही जगह पर है

Leave a Comment